ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / crime / मोतिहारी गैंगरेप कांड का एक आरोपी गिरफ्तार, 4 लोगों ने 8वीं की छात्रा...

मोतिहारी गैंगरेप कांड का एक आरोपी गिरफ्तार, 4 लोगों ने 8वीं की छात्रा से किया है सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाने की दी गई है धमकी

26-Dec-2019 09:54 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: मोतिहारी में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक जब्त कर ली है. वहीं अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है.


आपको बता दें कि 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि इस वारदात में शामिल एक ड्राइवर ने भी गाड़ी में बच्ची के साथ बलात्कार किया. वारदात पूर्वी चंपारण जिले के गोबिंदगंज थाना इलाके की है. जहां बलहा गांव में गैंगरेप की एक बड़ी वारदात सामने आई है.


8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है. पीड़िता के मुताबिक तीन युवक उसे जबरन घर से उठाकर ले गए और चौक पर उसके साथ गलत काम किये. वारदात के बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ गाड़ी में भेज दिया. इस बीच रास्ते में ड्राइवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां के मुताबिक उन्होंने गोबिंदगंज थाने को घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि थाना पर मौजूद पुलिसवालों ने उनसे खुद आवेदन लिखर अंगूठे का निशान ले लिया और कहा कि अब पंचायत में जाकर मामला सुलटा लो. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों की ओर से जिंदा जलाने की धमकी दी जा रही है.