पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
02-Apr-2020 08:05 PM
By Awnish
MOTIHARI : मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोतिहारी में मुखिया का असमाजिक तत्वों ने सिर फोड़ दिया है। मुखिया जी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रेरित करने लोगों के बीच पहुंचे थे।
खबर जिले से तुरकौलिया से आ रही है। जहां तुरकौलिया मध्य पंचायत के मुखिया सुनील टाईगर लोगों के बीत पहुंचे थे इसी दौरान हमलावरों ने रड से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए तुरकौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुखिया सुनील टाईगर गांव वालों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक करने पहुंचे थे ताकि कोरोना से सुरक्षित रहा जा सके। लेकिन इसी बीच कुछ लोग उनसे उलझ गये और लोहे के रड से उनपर हमला बोल दिया।