पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
26-Apr-2025 08:12 AM
By First Bihar
Bihar News : मोतिहारी में छतौनी थाना क्षेत्र के चण्डी माई स्थान के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक डब्लू कुमार की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी बासदेव प्रसाद का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से लौट रहा था, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि डब्लू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
शव के साथ NH-28 को किया जाम, मुआवजे की उठी मांग
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव लेकर एनएच-28 को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा, जिससे दो किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बारात की गाड़ियां, एंबुलेंस और आम लोग भी इस जाम में फंसे रहे।
4 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
परिजनों की मांग थी कि प्रशासन तत्काल 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान करे, तभी वे शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने देंगे। प्रशासन की ओर से बातचीत के कई प्रयासों के बाद भी जाम समाप्त नहीं हो रहा था।
ASP शिवम् धाकड़ ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
स्थिति को बिगड़ते देख सदर एएसपी शिवम् धाकड़ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। उन्होंने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई
एएसपी शिवम् धाकड़ ने कहा कि एनएच-28 को जाम कर आम जनता को परेशानी में डालना गैरकानूनी है। पुलिस ने जाम के दौरान की वीडियो फुटेज तैयार की है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी| वहीँ मृतक के बड़े भाई ने कहा कि वो काम से लौट रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। हमारे सामने भाई की जान चली गई।”