पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Oct-2019 02:43 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: जिले में पुलिस की लापरवाही के चलते अपराधियो के हौसले बुलंद हैं और जहां चाहे वहां घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के चेरिया बरियारपुर का है जहां एक मां और बेटे के मर्डर के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने मामले की जांच करने गई पुलिस पर ही हमला बोल दिया. इस दौरान एक समय पुलिस को अपनी जान बचाकर मौके से भागना भी पड़ा. नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
घटना चेरिया बरियारपुर थाना इलाके के खंजापुर भवन टोली की है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक की पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटे तक शव को उठने नहीं दिया.
नाराज लोगों ने घटना की हाई लेवल जांच किए जाने की मांग की है. बाद में मौके पर पहुंचकर जिले के एसपी अवकाश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. हालांकि एसपी की अपील के बाद लोग मानने को तैयार नहीं थे.