Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
26-Feb-2021 03:36 PM
PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के रोटा थाना क्षेत्र के ग्वालवाड़ी का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मार दी जो पेट में जा लगी। इस दौरान अपराधियों ने 2 लाख 67 हजार रुपये भी लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घायल मवेशी व्यापारी की पहचान डहुआवाड़ी निवासी फारुख के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए रोटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में घायल फारुख ने बताया कि ग्वालवारी में हर शुक्रवार को पशु मेला लगता है। वह मवेशी हाट में जाने के लिए घर से निकला था। गवालवारी के पास जैसे ही वह पहुंचा तभी दो बाइक सवार छह अपराधी पीछा करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और रुपये छीनने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी जो उनकी पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद रुपये से भरे बैग को लेकर सभी भाग खड़े हुए। जिसके बाद गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल फारुख को अस्पताल पहुंचाया गया। गोली मारने के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता अबतका नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।