प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
12-Jun-2022 12:55 PM
MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां एक व्यक्ति ने पिता-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
बताया जाता है कि शनिवार को मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने 82 वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पताही थाने के एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि 42वर्षीय आरोपी राम विनय सिंह ने दाल की फसल को लेकर हुए विवाद के बाद काफी गुस्सा था। अचानक पिता और बेटे के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता चंद्र सिंह के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिसके बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, राम विनय की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। और पिता उसके दूसरे भाई शत्रुघ्न सिंह के साथ रहते थे। जो दिल्ली में काम करता है। पकारीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।