मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
14-Oct-2022 11:54 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महिला जेई अमिता सिन्हा और कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
मामला औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय का है। महिला जेई अमिता सिन्हा और कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच मारपीट इतनी भयावह हो गई कि दोनों ने चप्पल निकाल लिया। प्रखंड मुख्यालय में इस मारपीट को देखने के लिए भीड़ लग गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। महिला जेई और कार्यपालक सहायक के बीच झगड़ा के बाद काफी देर तक माहौल गर्म रहा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया।
घटना के बाद जेई अमिता ने बताया कि पंचायती राज विभाग के कार्यालय में वह एमबी इश्यू कराने गई थी और उन्होंने कार्यपालक सहायक को एमबी इश्यू करने को कहा। इसपर उन्होंने पैसों की मांग की। नही मिलने पर भड़क गया और पंचायत सचिव को भेजने की बात करने लगा। हद तो तब हो गई जब मुन्ना दास ने जेई अमिता का हांथ पकड़कर दुपट्टा खिंच कमरे में छेड़ छाड़ करने लगा।
इस बारे में जब कार्यपालक सहायक मुन्ना कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेई द्वारा बगैर जियो टैग के भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो महिला जेई मारपीट करने पर उतारू हो गई और झूठा केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली। जेई और कार्यपालक सहायक ने अंबा थाना पहुंचकर अपनी अपनी ओर से घटना की जानकारी दी। इस बारे में थानाध्यक्ष ने कार्यालय से निवेदन अग्रसारित करा लाने को कहा। हालांकि, इसके बाद भी महिला जेई ने डीएम सौरव जोरवाल से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जेई ने मामले को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना अध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर कार्यपालक सहायक मुन्ना दास ने महिला जेई पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।