पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
24-Nov-2020 09:11 AM
MADHEPURA : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हाई स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या कर दी है. मर्डर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान जिरवा मधेली गांव निवासी राम कुमार यादव (50) के रूप में की गयी.
घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकाटी कटान के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिरवा मधेली निवासी सह उत्क्रमित हाई स्कूल गाढ़ारामपुर के प्रधानाध्यापक राम कुमार यादव सोमवार की रात शंकरपुर बाजार से बाइक से अपने गांव जा रहे थे. तभी मोरकाटी कटान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि राम कुमार यादव को कई गोलियां लगी है.स्थानीय लोगों के अनुसार पांच बाइक पर सवार आठ- दस बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. राम कुमार को दस गोलियां लगी हैं. घटना पौने नौ बजे रात की है. मृतक राम कुमार यादव जिरवा मधेली पंचायत की पंसस पूनम कुमारी के पति थे.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.