ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / crime / मंगेतर के साथ ट्रेन पकड़ने जा रही थी युवती, अज्ञात वाहन ने दोनों...

मंगेतर के साथ ट्रेन पकड़ने जा रही थी युवती, अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंदा, 3 दिन पहले हुआ था इंगेजमेंट

पटना के संपतचक के रहने वाले आदर्श श्रीवास्तव का इंगेजमेंट 3 दिन पहले सीतामढ़ी की आरती के साथ हुआ था। मंगलवार अपने मंगेतर के साथ आरती सीतामढ़ी का ट्रेन पकड़ने के लिए हाजीपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी तभी दोनों हादसे के शिकार हो गये।

22-Apr-2025 05:16 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रेमी जोड़े की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। लोगों इस हादसे की सूचना गंगा ब्रिज थाने को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 18 के पास की है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रेमी और प्रेमिका को अपनी चपेटे में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों का इंगेजमेंट हो चुका था कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। 


मृतक की पहचान उसके पॉकेट में रखे कार्ड से हुई। इसके बाद पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही  परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पहचान पटना जिले के संपतचक थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी आदर्श कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जबकि कि उसकी प्रेमिका की पहचान सीतामढ़ी जिले के मिर्चीवारा निवासी अनिल कुमार की पुत्री आरती कुमारी के तौर पर हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार पटना से बाइक पर अपनी प्रेमिका को बिठाकर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने आ रहा था। तभी हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु  पाया नंबर 18 के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे दोनों की मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई । 


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आदर्श और आरती दोनों पिछले एक साल से पटना के एक कंपनी में काम करते थे। उसी दरमियान दोनों में प्यार हो गया। तीन दिन पहे बीते 19 अप्रैल को दोनों का इंगेजमेंट भी हुआ था। 


आज मंगलवार को आरती को अपने घर सीतामढ़ी जाना था। आदर्श बाइक से उसे पहुंचाने हाजीपुर स्टेशन जा रहा था। इसी दरमियान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 18 के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। 


इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय राहगीरों द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 18 के निकट सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जिसके घटना की सूचना परिजनों को दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.