बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना
02-Aug-2022 10:28 AM
DARBHANGA: बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही विश्वविद्यालय जहां स्टूडेंट को 100 में 150 नंबर मिले थे, इसके बाद भी उसे फेल कर दिया गया था। लेकिन अब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक गुरु जी का कारनामा सामने आया है। यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने हिंदी विभाग के सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे लड़कियों के साथ गंदा काम करते हैं।
छात्राओं ने सबूत पेश करते हुए गुरु जी की अश्लीलता के पोल खोले हैं। उनका आरोप है सर देर रात छात्राओं के साथ फोन पर गंदी बात करते हैं। इसके अलावा वो रात में अपने घर बुलाते हैं। हद तो तब हो गई जब गुरु जी ने छात्राओं को खुद की नंगी फोटो भेजना शुरू कर दिया। जब हम इसका विरोध करते हैं तो वे हमें एग्जाम में फेल कर देने की धमकी देते हैं।
छात्राओं के अलावा छात्रों ने भी टीचर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सर फोन पर मां-बहन की गालियां बकते हैं। कई दिनों से स्टूडेंट्स शिक्षक की काली करतूत झेल रहे थे। तंग आकर उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी। छात्रों ने कई सबूत भी पेश किए हैं, जो शिक्षक की हैवानियत को उजागर करने के लिए काफी है।