ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में धड़ल्ले से हो रही युवाओं की भर्ती,...

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में धड़ल्ले से हो रही युवाओं की भर्ती, चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया मास्टरप्लान

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में बेरोजगार युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए अपराध की दुनिया में खींच रहा है। जिसके बाद अब पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट हो चुकी हैं और इस रिक्रूटमेंट रोकने की तैयारी की जा रही।

20-Apr-2025 08:40 PM

By First Bihar

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है, अब महाराष्ट्र में अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है। खासकर मुंबई और पुणे के बेरोजगार और भटके हुए युवा इस गैंग के निशाने पर हैं। ख़बरों के मुताबिक, यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बहला-फुसलाकर अपराध की दुनिया में धकेल रहा है। जांच एजेंसियों को इस रिक्रूटमेंट की जानकारी मिली है, और इसे रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।


लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तरीका बेहद चालाकी भरा है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यह गैंग इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय है। वे ग्लैमराइज्ड क्राइम कल्चर, रील्स और वीडियोज के जरिए युवाओं को पहले लुभाते हैं। फिर बेरोजगार युवाओं को इलाके में दबदबा, पैसा, और रुतबे का लालच दिया जाता है। इस दौरान यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई को "हीरो" के रूप में पेश करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गैंग खासकर उन युवाओं को निशाना बनाता है जो आर्थिक तंगी, सामाजिक उपेक्षा या बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्हें छोटे-मोटे अपराधों से शुरुआत करवाकर धीरे-धीरे बड़े क्राइम में शामिल किया जाता है। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में इस गैंग की लगातार बढती गतिविधियां चिंता का विषय है।  


बता दें कि इस गैंग ने पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में युवाओं को रिक्रूट किया। अब महाराष्ट्र में भी ठीक यही रणनीति अपनाई जा रही है। मामला सामने आने पर अब मुंबई और पुणे पुलिस इस खतरे से निपटने के लिए सक्रिय हो चुकी है और पुलिस की सोशल मीडिया सेल उन युवाओं पर नजर रख रही है जो लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं या धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। केवल यही नहीं पुणे की पुलिस ने तो कई युवाओं को काउंसलिंग के जरिए अपराध की राह छोड़ने के लिए प्रेरित तक किया है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में बिश्नोई गैंग अपने मंसूबों में कामयाब होता है या पुलिस इससे पहले ही इनकी योजनाओं को नेस्तनाबूत कर पाने में कामयाब रहती है।