ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / crime / लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया, अब दे रहा धमकी

लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया, अब दे रहा धमकी

22-Nov-2022 10:33 AM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बोचहां में उपचुनाव से पहले एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले उसका गंदा वीडियो बनाया गया और अब आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी द्वारा कहा जा रहा है कि अगर तुमने पैसे नहीं दिए तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। मामले में बोचहां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को धर-दबोचा। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पीड़िता पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने वाली है। वह बोचहां रामदास मझौली इलाके के एक युवक को दिल दे बैठी थी। लड़की के प्यार का फायदा उठाकर आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, अब आरोपी लगातार लड़की को धमकी भी दे रहा है। ब्लैकमेलिंग से लड़की काफी सहम गई है।




आरोपी ने पीड़िता से पैसे मांगने शुरू कर दिए हैं। परेशां होकर लड़की रामदास मझौली भुसाही इलाके स्थित मामा के घर आ गई। यहां उसने मामी को आपबीती सुनाई तो वे भड़क गयीं। मामी तुरंत आरोपित के घर पहुंची और उसे समझाने-बुझाने लगी। इसी बात को लेकर आरोपित युवक और उसके परिवार के कई लोग लड़की और उसकी मामी के साथ मारपीट पर उतर गए, जिससे दोनों ज़ख़्मी हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।