सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
15-Apr-2021 10:46 AM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : खबर किशनगंज से.. जहां एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना बहादुरगंज थाना इलाके के भाटाबाडी पंचायत के आदिवासी टोला की है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।
बुधवार दोपहर को आपसी कहासुनी के बीच पति ने दबिया से पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही गाँव वालों ने आरोपी पति को धर दबोचा और उसे पुलिस के आने तक बांधकर रखा। गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुँच गई।
पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। जानकारी के अनुसार भाटाबाडी पंचायत के आदिवासी टोला वार्ड संख्या 10 निवासी राम किस्कू उर्फ नेपाली ने अपनी 50 साल की पत्नी का गला दबिया से काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच परिवारिक विवाद बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक मृतिका के परिजनों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।