पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Jun-2021 06:50 AM
KHAGARIA : जिले के बाल सुधार गृह में रखे गए 5 बच्चे फरार हो गए हैं। खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में बाल सुधार गृह है और यहां शुक्रवार की रात 5 बच्चे निकल भागे। जैसे ही बाल सुधार गृह की ड्यूटी में तैनात गार्ड को इसकी जानकारी लगी उसने सबको बच्चों के भागने के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह की खिड़की से निकलकर बच्चों ने रास्ता बनाया और फिर फरार हो गए।
खगड़िया स्थित बाल सुधार गृह में 49 बच्चे रखे गए हैं। शुक्रवार की रात तकरीबन 1:30 बजे के आसपास 5 बच्चे सुरक्षाकर्मियों से नजर बचाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ-साथ बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और सुधार गृह में ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने तत्काल खगड़िया और बेगूसराय के रहने वाले इन पांचों बच्चों के परिजनों को जानकारी दे दी है।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने इस मामले में चित्रगुप्तनगर थाने में सूचना दर्ज करा दी है। पांचों बच्चों को शुक्रवार के दिन ही बाल सुधार गृह में लाया गया था। इनमें से एक बच्चे को कुछ महीने पहले पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। हैरत की बात यह है कि जिन 5 बच्चों को बाल सुधार में लाकर शिफ्ट किया गया वही शुक्रवार की रात फरार हो गए। बच्चों के परिजनों ने पुलिस को भरोसा दिया है कि अगर फरार बच्चे घर लौट कर आएंगे तो वह उन्हें पुलिस के हवाले कर देंगे। बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।