ब्रेकिंग न्यूज़

रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Home / crime / कैमूर में बुर्का पहने शख्स ने महिला पर किया एसिड अटैक, बुरी तरह...

कैमूर में बुर्का पहने शख्स ने महिला पर किया एसिड अटैक, बुरी तरह से जला चेहरा, हालत गंभीर

09-Dec-2019 10:31 AM

KAIMUR: बिहार के कैमूर में एक महिला पर एसिड अटैक किया गया है. कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुर्का पहने एक शख्स महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक कर वहां से फरार हो गया. इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है.


बताया जा रहा है कि महिला खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान बुर्का पहने एक व्यक्ति घर में घुसा और उसके चेहरे पर एसिड फेंककर भाग गया. इस हमले में महिला का चेहरा झुलस गया है. आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे बनारस रेफर कर दिया गया.


वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि महिला को तत्काल बनारस इलाज के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला है या पुरुष इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.