Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
12-Sep-2022 12:54 PM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद जिले के प्राइवेट रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां 11 लड़कियां और 10 लड़के को गिरफ्तार किया गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के पास ओमकारा रेस्ट हाउस और शिव शक्ति रेस्ट हाउस का है। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई।
मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार के पास आई है, उसके मुताबिक़ जिले के दो रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने 11 लड़कियां और 10 लड़के को धर-दबोचा।
सभी लड़के-लडकियां अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दोनों रेस्ट हाउसों में अवैध रूप से बाहर से लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की है, जहां अलग-अलग कमरों में कई लड़कों के साथ कई लड़कियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, कई कमरों से कंडोम और दवाइयां भी बरामद की गई है।