समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
28-Nov-2020 10:02 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली जागो कोड़ा को अरेस्ट कर लिया है.
बता दें कि जमुई सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर बालेशवर कोड़ा के सहयोगी सहित एक अन्य नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. सुरक्षाबलों को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर बालेशवर कोड़ा का मुख्य सहयोगी नक्सली रामोतार कोड़ा और जागो कोड़ा जमुई मुंगेर सीमा रेखा के बरहट थाना अंतर्गत मुसहरी टाड़ के जंगल स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ है.
सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी अभियान चलाई. इस दौरान मुसहरी टाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने छापेमारी की जहां से सुरक्षाबलों को देखते ही दोनों नक्सली कमांडर जंगल की ओर भागने लगे. हालांकि सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करते हुए नक्सली जागो कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया उसके साथ एक नक्सली रामतार कोड़ा भी पुलिस हिरासत में लिया गया जबकि रामतार कोड़ा भागने में सफल रहा वहीं सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सली के पास से हथियार व नक्सली पर्चा सहित अन्य सामग्री को बरामद किया है.
बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली जागो कोड़ा है गिरफ्तार नक्सली जागो कोड़ा के खिलाफ जमुई ,लखीसराय, तथा मुंगेर जिले के कई थाने में दर्जनों मामले दर्ज है फिलहाल सुरक्षा बल के जवान गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल देर रात तक कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी. इस छापेमारी में एसपी अभियान के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे.