ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / crime / जमुई में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 3 JCB को किया...

जमुई में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 3 JCB को किया आग के हवाले

08-Jun-2020 12:44 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने मजदूरों को काम करने पर जान से मारने की धमकी दी है। दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।  


चकाई थाना क्षेत्र के बोंगी पंचायत अंतर्गत विशनपुर पथरिया गांव में हो रहे सड़क निर्माण में लगे 3 जेसीबी मशीन में नक्सलियों ने आग लगा दिया।  वहां काम कर रहे  मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया और धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा काम करोगे तो गोली मार देंगे। 


बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बिशनपुर पथरिया मुख्य मार्ग पर राजीव कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है वही रविवार की देर रात 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने वहां  काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की। उसके बाद  वहां लगे तीन जेसीबी में आग लगा दिया। जाते-जाते नक्सलियों ने दिलीप कुमार, देवा कुमार ,सुभाष कुमार, सहित तीन जेसीबी चालक  के साथ मै मारपीट के बाद उसका मोबाइल रुपए सहित अन्य सामग्री छीन लिया ।


घटना की जानकारी के बाद भारी संख्या में सीआरपीएफ,एसएसबी और चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है लगातार नक्सलियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की जा रही है। बता दे कि रविवार को बिहार- झारखंड सीमा रेखा के सरोन गांव के पास से सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ़्तार किया था।बताया जाता है कि साथी के गिरफ्तारी के बाद नाराज नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है।