ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / जेल में तैयार हुआ पुलिस जवान के मर्डर का प्लान, खुला ये भी...

जेल में तैयार हुआ पुलिस जवान के मर्डर का प्लान, खुला ये भी राज

03-Apr-2020 06:27 PM

By Niraj Singh

SAHARASA : सहरसा पुलिस ने सिपाही पर गोली चलाने वाले अपराधियों को धर दबोचा है। मामले ने पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि जेल से ही सिपाही की हत्या की साजिश रची गयी थी। वहीं जिस सिपाही को मारने की प्लानिंग थी वो तो बच गया लेकिन अपराधियों की गोली का शिकार दूसरा सिपाही हो गया। हालांकि पूरे मामले में ये सुकून की बात ये रही कि सिपाही भी बाल-बाल बच गया।


बीते 2 अप्रैल को  बाइक सवार अपराधियों ने  प्रशिक्षु सिपाही संतोष कुमार को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था,घटना उस वक़्त की है जब सिपाही स्टेडियम परिसर से ड्यूटी कर पुलिस लाइन जा रहा था। सहरसा पुलिस ने  पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया है।  पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधी बंका यादव और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। 


एसपी राकेश कुमार मे पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभाकर नाम के अपराधी ने जेल से ही पूरी घटना की साजिश  रची थी ।कुछ दिन पूर्व जेल में छापेमारी की गई थी जिसमें जेल में बंद प्रभाकर यादव और बंका यादव द्वारा जेल मैनुअल का पालन नहीं करने पर सख्ती की गयी थी। बंका यादव कुछ दिन पहले जेल से निकलने के बाद जेल में बंद प्रभाकर के इशारे पर जेल के सिपाही को गोली मारने की योजना बनाई।


राकेश कुमार ने बताया कि तय साजिश के तहत अपराधी बंका यादव और नरेश कुमार जेल में तैनात  पुलिस जवान को गोली मारने तो पहुंचे जिस सिपाही को मारने की योजना थी वो जेल में उस वक्त तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी खत्म कर प्रशिक्षु सिपाही संतोष कुमार उधर से लौट रहा था तभी इन अपराधियों ने उसपर गोली चला दी। जिसमें संतोष बुरी तरह घायल हो गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने में सफलता पायी है।