मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
03-Nov-2021 09:26 AM
By Ajit Kumar
JAHANBAD : जहानाबाद जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीते रात अपराधियों ने एक दंपति को गोली मार दी है। गोली लगने के कारण पति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
घटना बीती रात की है। नगर थाना इलाके के रामानंद कॉलोनी के पास एनएच 110 पर यह वारदात हुई है। पूजा करने जा रहे हैं पति और पत्नी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद पति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। पत्नी की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उसे बाद में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
पुलिस इस घटना के बाद अपराधियों की छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से रामानंद कॉलोनी के आसपास तनाव व्याप्त है। लोगों में गुस्सा है, लोगों ने आज सुबह एनएच को भी जाम करने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।