सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
04-May-2025 06:02 PM
By First Bihar
Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामवा सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी जबरन हुई शादी को छोड़कर अपने देवर के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है। अब युवती और उसका साथी परिवार की जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे हैं।
यह मामला एक 23 वर्षीय लड़की का है, जिसकी शादी 11 साल की उम्र में ही अपने जीजा से कर दी गई थी। यह बाल विवाह उस समय हुआ जब लड़की की बड़ी बहन की मृत्यु हो गई थी। परिवार ने यह विवाह इसलिए कराया ताकि वह अपनी मृत बहन के बच्चों की देखभाल कर सके। लेकिन इस रिश्ते ने लड़की का जीवन नरक बना दिया।
लड़की ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और कभी उसे प्रेम या इज्जत नहीं दी। वहीं, सास भी उसे रोज़ाना ताने देती थी। ऐसे कठिन समय में, उसे अपने देवर का सहारा मिला, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों घंटों एक-दूसरे से बातें करते और अपने दुख साझा करते।
बीते 13 फरवरी को लड़की ने अपने देवर के साथ घर छोड़ दिया और दोनों ने करीब ढाई महीने तक देश के विभिन्न राज्यों में शरण ली, कभी गुरुग्राम में तो कभी मंदिरों में रहे। अब लड़की और उसका प्रेमी परिवार वालों की धमकियों से डरे हुए हैं। उन्होंने चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुरक्षा की मांग की है। युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है।