ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / crime / बिहार में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, मर्डर के बाद...

बिहार में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, मर्डर के बाद जंगल में ठिकाने लगाई लाश; जांच में जुटी पुलिस

24-Jun-2023 10:31 AM

By HARERAM DAS

BEGUSRAI: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक युवक को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. और शव को ठिकाना लगाने के लिए कावर झील इस्थित पक्षी विहार के वन क्षेत्र में फेंक दिया. 


मामला मंझौल ओपी क्षेत्र के कावर इलाके की है. आज सुबह के वक्त महिलाएं और बच्चे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गए तो लोगों ने एक युवक की शव फेंका देख आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी. मौके पर घटना की जानकारी पाकर पहुंची मंझौल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. 


इस संबंध में मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कावर क्षेत्र में फेंक दिया गया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. युवक के पहचान की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना को किसने और किस वजह से अंजाम दिया है।