Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
08-Dec-2025 05:44 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड स्थित निमुइयां पंचायत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पंचायत के मुखिया के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
दरअसल शादी समारोह में अचानक मुखिया पुत्र के द्वारा पिस्तौल से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन वीडियो वायरल जरूर हो गया। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गयी। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए इस तरह का वीडियो देखने को मिलता है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया जाता है। इस बार भी मामले को गंभीरता से लिया गया है।
मांझा थाना क्षेत्र के निमुइयां पंचायत के मुखिया पुत्र द्वारा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। इस मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और फायरिंग की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार का प्रयोग और लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह साबित होता है कि हथियार लाइसेंसधारी के नाम पर था और उसका दुरुपयोग हुआ है, तो हथियार जब्त किया जाएगा एवं लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों पर कठोर धाराओं में कार्रवाई भी होगी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन ऐसे मामलों पर बिल्कुल Zero Tolerance की नीति अपनाए हुए है।
शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में अक्सर हादसे होते रहे हैं। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच, घटनास्थल की पहचान, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और शामिल लोगों की भूमिका की जांच में जुट गयी है। जांच के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ