ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल

Bihar Crime News: बिहार में युवक की हत्या पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर बोला हमला; SDPO और थानेदार समेत कई जवान घायल

Bihar Crime News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में युवक की हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें SDPO और थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

30-Sep-2025 03:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को दरवाजे पर फेंक दिया। मृतक पटखोली गांव के जुगल किशोर गुप्ता का पुत्र कृष्ण गुप्ता बताया गया है। 


इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वे अधमरे हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हुई झड़प में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, कटेया थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडे समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 


घटना के बाद हालात बिगड़ते देख डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ समेत कई डीएसपी और आसपास के थानों की पुलिस को पटखौली गांव में तैनात किया गया है। इस पूरे मामले पर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उनके आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।


एसपी ने कहा कि अगर आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास पाया जाता है तो उन पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने मृतक के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि यदि उन्हें किसी और पर भी शक है तो पुलिस को नाम बताएं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद कटेया थाना क्षेत्र का पटखौली गांव इस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज