सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
29-Apr-2025 01:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police Encounter: अपराध और अपराधियों के खिलाफ गोपालगंज पुलिस काल बनकर टूट रही है। सोमवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूलने गए बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सासामुसा पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें धर दबोचा है। गोपालगंज पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, गोपालगंज में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए अपरधियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अलग अलग जगहों पर छापेमारी करने गयी पुलिस ने भाग रहे अपराधियों के पैर में गोली मारी है।
कुचायकोट थाना के सासामुसा स्टेशन पर एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने तबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान सासामुसा के बिन टोला निवासी अभिषेक, करीमन और सोनू कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कल सोमवार को अपने बीमार पिता का इलाज कराने आयी यूपी के एक युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
इस घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर कुचायकोट पुलिस ने एक आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर कुचायकोट थाना के जलालपुर गांव चवर में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी। इस दौरान पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस के जबाबी कारवाई में भाग रहे तीनों अपरधियों के पैर में गोली लगी है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ मीरगंज थाना के सवरेजी में सवर्ण व्यवसायी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में छापेमारी करने गयी पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारी है जबकि तीन अपराधी भागने में सफल हो गए है। शेष अपरधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज