ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / crime / सुशांत सिंह मामला में बड़ा अपडेटः परिजनों मे रिया चक्रवर्ती को बनाया है...

सुशांत सिंह मामला में बड़ा अपडेटः परिजनों मे रिया चक्रवर्ती को बनाया है मुख्य अभियुक्त, गर्ल फ्रेंड की धोखाधड़ी ने ले ली सुशांत की जान!

28-Jul-2020 06:04 PM

PATNA :  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पटना में उनके परिजनों की ओर से दर्ज कराये गये मामले में सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में फिल्म जगत के कुछ बडी हस्तियों को भी आरोपी बनाया गया है. हालांकि पुलिस उनके नाम बताने से परहेज कर रही है.


रिया ने सुसाइड के लिए मजबूर कर दिया


बिहार पुलिस के एक बडे अधिकारी ने बताया कि सुशांत सिंह के परिजनों ने पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज कराये गये मुकदमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में फिल्म जगत के कुछ और लोगों को सह अभियुक्त बनाया गया है. लेकिन फिलहाल उनके नाम को नहीं बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में फिल्म जगत के दो भाइयों की जोड़ी को भी अभियुक्त बनाया गया है जो फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन से जुड़े हैं. रिया चक्रवर्ती से उनके संबंध जगजाहिर हो चुका है.


परिजनों की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक रिया चक्रवर्ती और उसके नजदीकियों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है. आरोप लगाया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की संपत्ति हड़पने की भी साजिश रची. सुशांत ने रिया और उसके भाई के साथ मिलकर कंपनी खोली थी. सुशांत के परिजनों का आरोप है कि उसमें धोखाधडी की गयी. 




सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने पैसे की खातिर सुशांत को प्रताडित किया. उनसे धोखाधडी और उनके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसके कारण ही सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करना पडा. 


इस मामले में जांच पड़ताल के लिए पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है. पटना पुलिस इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की टींम के साथ संपर्क में है. इस मामले में फिल्म जगत के दो विवादित भाईयों की जोड़ी को भी आरोपी बनाये जाने की चर्चा है. हालांकि पटना पुलिस उनके नाम नहीं बता रही है. लेकिन पटना पुलिस उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी में है.