पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-Feb-2021 12:29 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL:- बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं को रोक पाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला सुपौल का है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जदिया थाना क्षेत्र के मोहलिया वार्ड संख्या 16 में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
सुपौल में अपराधियों ने उस वक्त हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया जब एक किसान अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। अपराधियों ने तभी अंधाधूध फायरिंग करनी शुरू कर दी तभी गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बीती रात की है जहां मृतक की पहचान सुन्दर लाल सरकार के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।
परिजनों ने बताया कि मोटर चोरी की सूचना के बाद जैसे ही सुन्दर लाल घर से बाहर निकले तभी हथिारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।