ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Crime News: डायल 112 की टीम पर बारातियों ने किया हमला, दारोगा...

Bihar Crime News: डायल 112 की टीम पर बारातियों ने किया हमला, दारोगा का सिर फटा; 10 लोग अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार के गया में बारात जा रहे लोगों ने डायल 112 की टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में एक दारोगा का सिर फट गया, पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

06-May-2025 12:32 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गया के बोधगया थाना क्षेत्र के बकरोर गांव में सोमवार की देर रात डायल 112 की टीम पर बारातियों ने हमला कर दिया। करीब 15 से 20 की संख्या में रहे युवकों ने डायल 112 के दारोगा और ड्राइवर के साथ मारपीट की। दारोगा और ड्राइवर जान बचाकर एक घर में घुस गए। बोधगया थाने की पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।


घायल दारोगा उमेश कुमार यादव ने बताया कि बीते देर रात बकरौर के समीप वाटर पार्क के पास गांव के निकट जाम लगा हुआ था। जाम में पुलिस गाड़ी भी फंस गई थी। बैक करने के दौरान बारातियों की बस को किनारे करने को कहा गया, इस बात पर बस पर सवार कुछ लोग भड़क गए और बस से बाहर निकाल कर हमला कर दिया।


दारोगा ने पास के एक घर में छिपकर जान बचाई। घर में मौजूद महिलाओं ने घायल दारोगा की मदद की और सिर से बह रहे खून को कपड़े से बांधकर रोका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने 10 हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया