पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-Feb-2021 02:11 PM
CHAPRA:- खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग का मामला आए दिन सामने आता है लेकिन अब गम के मौके पर भी लोग फायरिंग करने से नहीं चुकते। दरअसल शव यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां BJP के एक मित्र द्वारा राइफल से फायरिंग उस वक्त की गई जब शव यात्रा में कई लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव बताया जा रहा है। हालांकि वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है।
बताया जाता है कि BJP नेता शशिभूषण सिंह की मां के निधन के बाद निकाली गई शव यात्रा की यह तस्वीर है। जिसमें शामिल BJP नेता का एक साथी राइफल से हर्ष फायरिंग करते दिख रहे है। माता की शव यात्रा के दौरान बीजेपी नेता के साथी ने मातम की इस घड़ी में जो कुछ किया उसकी चर्चा इलाके में हो रही है। शव यात्रा के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अंतिम यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की इस घटना से लोग भी हैरान हैं।
गौरतलब है कि बिहार में हर्ष फायरिंग को अनुज्ञप्ति नियमों का उल्लंघन माना जाता है और इस पर सरकार ने रोक भी लगा रखी है। इसके बावजूद बिहार में इस तरह के मामले सामने आ रहे है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड वायरल हो रहे इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता।