मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
09-Jan-2020 10:40 AM
PATNA: पटना के जीबी मॉल से किडनैप कर 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. जीबी मॉल से अगवा करने के बाद पीड़िता को कुर्जी के मीरा इन्क्लेव के एक फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस फ्लैट में पीड़िता के साथ हैवानियत हुई उसे पुलिस ने सील कर दिया है. एफएसएल जांच के लिए कमरे को सील कर दिया गया है.
वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच पीएमसीएच में नहीं हो सकी है. पीएमएसीएच में देर से पहुंचने के कारण छात्रा की मेडिकल जांच अटक गयी है. नियम के मुताबिक रेप की घटना के 24 घंटे में मेडिकल जांच हो जानी चाहिए. लेकिन इससे पहले मंगलवार को पीड़िता का पहला मेडिकल जांच गर्दनीबाग अस्पताल में कराया जा चुका है. वहीं इस मामले में बुधवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया.
गैंगरेप कांड के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन अभी भी इस कांड का दूसरा मुख्य आरोपी संदीप मुखिया फरार चल रहा है. संदीप को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बुधवार को आरोपी विनायक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वहीं पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. विनायक का सरेंडर होने के बाद अब केवल संदीप मुखिया ही पुलिस की पकड़ से बाहर है.