BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
11-Sep-2025 03:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन के बीच सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बावजूद पांच विदेशी नागरिकों को भारत में अवैध घुसपैठ करते हुए रानी-जोगबनी बॉर्डर चेकपोस्ट पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी जेल ब्रेक के बाद फरार अपराधी हो सकते हैं।
गुरुवार को डीएसपी विकास खतिवड़ा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने भारत की ओर बढ़ रहे कुछ संदिग्धों को रोका और पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने खुद को थर्ड कंट्री का नागरिक बताया, लेकिन कोई वैध पहचान दस्तावेज़ नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय रानी को सौंप दिया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों में मिगुएल इम्बिसी (30 वर्ष) – बोलीविया, स्मन हमतदुराही (30 वर्ष) – उत्तरी सूडान, मोहम्मद ब्राहिम अहमद (28 वर्ष) – कनाडा, मोहम्मद धापाल (30 वर्ष) – कनाडा और मोहम्मद माजुप (28 वर्ष) – कनाडा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास वैध दस्तावेज़ नहीं मिले, हालांकि उनके पास नेपाली रुपये ज़रूर बरामद हुए। उनकी गतिविधियों को देखते हुए वे पर्यटक नहीं लग रहे थे, जिससे संदेह गहरा गया कि वे फरार अपराधी हो सकते हैं।
इस समय जब नेपाल हिंसा की चपेट में है और आम नागरिक अपने घरों में दुबके हुए हैं, ऐसे में विदेशियों का इस तरह सीमा पार करने की कोशिश सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। घटना के बाद भारत और नेपाल दोनों तरफ की सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। विशेषकर जोगबनी बॉर्डर, जो पहले से ही एक संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा मानी जाती है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।