ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / crime / वाह रे शराबबंदी! नीतीश के प्रदेश में पैग मार टिकट काट रहा था...

वाह रे शराबबंदी! नीतीश के प्रदेश में पैग मार टिकट काट रहा था बुकिंग क्लर्क, वीडियो हुआ वायरल

26-May-2023 12:20 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी के बीच एक रेलवे कर्मी सुबह-सुबह शराब के नशे में धुत होकर टिकट काटने के लिए बुकिंग ऑफिस में मिला. दरअसल बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आज सुबह कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए कुछ यात्रियों के द्वारा न्यू बरौनी जंक्शन पर टिकट कटाने के लिए बुकिंग काउंटर पर पहुंचे, तो वहां टिकट काटने वाला शराब के नशे में धुत था. जिस वजह से टिकट तक नहीं काट पा रहा था. इसके बाद यात्रियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.


वीडियो वायरल होते ही बरौनी जीआरपी ने न्यू बरौनी जंक्शन पहुंचकर बुकिंग ऑफिस से क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया. टिकट बुकिंग क्लर्क की पहचान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कांटी थाना क्षेत्र के इसकारी पुर निवासी शत्रुघ्न साह का पुत्र दीपू कुमार के रूप में की गई है. 


वही जीआरपी ने क्लर्क दीपक दीपू कुमार को हिरासत में लेने के बाद सदर अस्पताल पहुंचकर उसकी जांच कराई. तो उसके शराब पीने की पुष्टि की गई है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे टिकट नहीं कट रहा था. टिकट क्लर्क को जांच कराने पहुंचे बरौनी जीआरपी के अधिकारी अश्विन कुमार ने बताया कि शराब के नशे में होने की सूचना पर न्यू बरौनी जंक्शन से टिकट क्लर्क को हिरासत में लिया गया और उसकी जांच कराई जा रही है.