ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का...

Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Double Money Scheme fraud: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में "24 घंटे में पैसा डबल" और "7 महीने में 400% मुनाफा" जैसी स्कीम के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दरभंगा साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

02-May-2025 09:16 AM

By First Bihar

 Double Money Scheme fraud:  मिथिलांचल क्षेत्र में "24 घंटे में पैसा डबल" करने का झांसा देकर एक फर्जी निजी कंपनी ने दरभंगा और मधुबनी जिले के लोगों से 1 करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी कर ली।   पुलिस  ने आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ   जारी है |


 इस सनसनीखेज साइबर ठगी मामले में दरभंगा पुलिस ने पटना के कंकड़बाग इलाके से एक आरोपी नीतेश कुमार झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी के टोकन खरीदने के नाम   पर 24 घंटे में दोगुना पैसा और 7 महीने में 400 प्रतिशत तक का लाभ मिलने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया। इस मामले में दरभंगा निवासी विवेकानंद महाराज की शिकायत पर साइबर थाना में BNS और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।


दरभंगा के साइबर डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी, जिसने मैन्युअल और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नीतेश झा मधुबनी जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपी अजय कुमार राय को भी बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।