समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
29-Jun-2021 07:08 AM
PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हैदराबाद के दो भाइयों को तेलंगाना काउंटर इंटेलिजेंस और बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट के सिलसिले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक मामले में इन दोनों भाइयों की गिरफ्तारी हुई है। एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक दोनों भाइयों की भूमिका सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग को लेकर है अब उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।
उधर दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट पर सुनवाई सोमवार को पटना के एनआईए कोर्ट में हुई। कोर्ट में एनआईए की तरफ से अधिवक्ता ने यह आग्रह किया कि घटना से जुड़ा मूल डॉक्यूमेंट पटना एनआईए कोर्ट में मंगा लिया जाए। घटना का मूल डॉक्यूमेंट समस्तीपुर रेलवे कोर्ट के पास है। इसके बाद एनआईए कोर्ट ने समस्तीपुर रेलवे कोर्ट से घटना से जुड़ा मूल डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने को कहा है।
आपको याद दिला दें कि 17 जून को दरभंगा स्टेशन पर रखें एक पार्सल में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन साजिश के तार बड़े लंबे पाए गए थे। यह पार्सल सिकंदराबाद से दरभंगा भेजा गया था। कपड़ों के इस पार्सल में एक शीशी रखी हुई थी जिसमें विस्फोट वाला केमिकल भरा गया था और इसी के कारण ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है।