ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / पटना: साइबर क्रिमिनल्स से हो जाएं सावधान, बैंक कर्मी बनकर पूछा पिन..फिर उड़ा...

पटना: साइबर क्रिमिनल्स से हो जाएं सावधान, बैंक कर्मी बनकर पूछा पिन..फिर उड़ा लिये 25 हजार

12-Feb-2020 07:34 AM

PATNA: देशभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. साइबर अपराधी शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके पैसे लूट लेते हैं. राजधानी पटना से भी साइबर क्राइम का ऐसा ही मामला सामने आया है. ATM का पिन पूछकर क्रिमिनल्स ने महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिये.


मनेर के छितहर गांव की रहने वाली पिंकी देवी नाम की महिला का खाता मनेर के उज्जीवन बैंक में है. मंगलवार को महिला को एक कॉल आया, जिसमें जालसाज ने खुद को बैंक कर्मी बताया और महिला के बैंक खाते को ब्लॉक करने की चेतावनी दी. साइबर अपराधी ने महिला को कहा कि अगर अकाउंट चालू रखना है तो मोबाइल पर जाने वाले मैसेज में पिन नंबर बताना पड़ेगा नहीं तो एटीएम और खाता ब्लॉक हो जाएगा.


महिला जालसाज के झांसे में आ गई और उसने मोबाइल पर गये पिन नंबर को साइबर अपराधी को बता दिया. पिन बताने के फौरन बाद महिला के खाते से 25 हजार रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ा लिये. पैसे कटने का मैसेज भी महिला के मोबाइल पर आ गया. महिला को जब ठगी का पता चला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.