ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / जमुई और लखीसराय का कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस...

जमुई और लखीसराय का कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

जमुई और लखीसराय पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी। आखिरकार आज पुलिस को सफलता मिल गई। उसे सिकंदरा के धधौर गांव से दबोचा गया।

30-Apr-2025 04:36 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई पुलिस और STF की बैक टू बैक दबिश के कारण जमुई सहित आसपास के जिलों के अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। पिछले दिनों भी कई इनामी अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके है। इसी कड़ी में जमुई पुलिस और STF की संयुक्त कारवाई में 25 हजार इनामी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है।


जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जमुई जिले के विभिन्न थानों के अलावा लखीसराय के हलसी थाना में भी उक्त अपराधी मुन्ना यादव के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। इस अपराधी के ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट एवं डकैती के चार मामले जमुई के चंद्रदीप, लछुआड़, और सिकंदरा थाना में दर्ज है और दो मामले लखीसराय के हलसी थाना में दर्ज है। 


इस अपराधी के ऊपर सरकार ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन मेरे द्वारा किया गया। जिसके बाद DIU की निशानदेही पर उक्त टीम द्वारा सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के समीप से इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। 


जमुई में दर्ज मामले को लेकर पूर्व में ही इनके गिरोह के आठ अभियुक्त सलाखों के पीछे जा चुके है। अंतिम अभियुक्त के रूप में मुन्ना यादव भी अब पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। कुल मिलाकर पुलिसिया दबिश के कारण अब जमुई सहित आसपास जिलों के अपराधी घुटने टेकने को मजबूर हो गए है। छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन, सिकंदरा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह, STF एवं DIU की टीम शामिल थी।