BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
15-May-2021 07:19 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : सोशल मीडिया इन दिनों अफवाहों का बाजार बन गया है. इसी बीच भागलपुर के सांसद अजय मंडल की मौत कोरोना से होने की अफवाह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले की जानकारी जैसे ही खुद सांसद को मिली तो वे एक्शन में आए. सांसद ने भागलपुर SSP को आवेदन देकर अपनी मौत की खबर को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सूरज शर्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है.
एसएसपी को दिए आवेदन में सांसद अजय मंडल ने लिखा है कि 12 मई 2021 को सूरज शर्मा ने यह गलत अफवाह फैलाई है कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बेतुकी बातों को सोशल मीडिया पर डालने से उनके मानसिक और व्यक्तिगत छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है. उन्होंने इस प्रकार के पोस्ट को तुरंत हटवाने और इस तरह के कार्य को अंजाम देने वाले और झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
सांसद द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद घोघा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने एसएसपी निताशा गुड़िया से जल्द से जल्द एक्शन लेकर नामजद आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. इधर घोघा थाने में कांड संख्या 311/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.