देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
07-Jun-2022 01:08 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक़्त एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में उनकी इज्जत और जान तो बच गई लेकिन उसने अपना पैर खो दिया। छात्रा कई दिनों तक बेहोशी के हालत में अस्पताल में रही। जब उसे होश आया तब उसने बड़ी ही होशियारी और हिम्मत दिखते हुए पुलिस को अपना बयान दिया।
पीड़िता ने बताया कि वो राजस्व विभाग के सीओ के घर में खाना बनाने का काम करती है। जब वो रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक सीओ आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। किसी तरह लड़की वहां से भाग निकली और भागते-भागते तेघड़ा स्टेशन के पास ट्रेन के आगे जाकर कूद गई। यह घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने का प्रयास और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है।
तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुलारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन देवी और उसके पति कटिहार जिले में कार्यरत सीओ इंद्रदेव राम पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तेघड़ा पुलिस ने सीओ पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच जुट गई है। इस सिलसिले में आरोपी सीओ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन सीओ फोन बंद है। फिलहाल, पुलिस खोजबीन कर रही है।