ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / चुनाव से पहले पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भूना, सीने...

चुनाव से पहले पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भूना, सीने में उतार दी कई गोलियां

16-Feb-2021 06:22 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI:-

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान विष्णुपुर निवासी पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार के रूप में हुई। पंचायत चुनाव से पहले हत्या की इस वारदात से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार देवपुरा चौक पर खड़े थे तभी इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए। 


पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की पत्नी प्रभादेवी बिशनपुर पंचायत की मुखिया है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की माने तो आपसी रंजिश के कारण पूर्व मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गौरतलब है कि गणेश पोद्दार 2010 से  2016 तक  बिशनपुर पंचायत के मुखिया रह चुके हैं ।


वर्तमान में  बिशनपुर पंचायत की मुखिया मृतक गणेश पौदार की पत्नी प्रभा देवी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन जिस तरीके से अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी और जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


आपकों बताते चले कि पिछले साल एक फरवरी 2020 को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत की मुखिया हेमा मौर्य की बदमाशों ने सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी थी और आज सरस्वती पूजा के दिन अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से भुन डाला। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुट गई है।