पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-Feb-2021 02:21 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI:- बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला जहां चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से निकाला और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की घटना को टाला जा सका।
घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला बिष्णुपर निवासी 19 वर्षीय कर्ण कुमार के रूप में की गई है। जिस पर चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वह खुद को बेकसुर बताता रहा लेकिन उसकी बातें किसी ने नहीं सुनी लोग लगातार उसे पीटते रहे जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक के भाई ने बताया कि कर्ण कुमार दिल्ली में रहकर ट्रांसपोर्ट में काम करता था हाल ही में वह दिल्ली से बेगूसराय आया था। चोरी के आरोप में आज लोगों ने उसी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।