पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
04-Apr-2020 11:23 AM
NAWADA:अभी-अभी बड़ी खबर नवादा से आ रही है। माओवादियों से जिले ईंट भट्ठा मालिकों से माओवादियों ने लेवी की मांग की है। माओवादिय़ों ने चिट्ठी लिख कर सभी को सात अप्रैल तक का समय दिया है नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा है। माओवादियों की इस कार्रवाई से जहां भट्ठा मालिक और मजदूर दहशत में हैं वहीं पुलिस प्रशासन के भी नींद उड़ गए हैं।
रजौली प्रखंड के मुरहेना पंचायत के तहत आने वाले 4 भट्ठेदारों को माओवादियों ने लेवी की चिट्ठी थमायी है। चिट्ठी ने चेतावनी दी गयी है कि अगर सात अप्रैल तक लेवी नहीं दी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा है। भट्ठेदार सुरेश मेहता ने बताया कि देर रात जब मुंशी भट्ठे पर सोया हुआ था उसी दौरान काले रंग की वर्दी में दो सशस्त्र माओवादियों ने मुंशी को चिट्ठी थमाते हुए कहा कि मालिक को चिट्ठी दे देना और सात अप्रैल तक लेवी मिल जानी चाहिए नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। जिला पुलिस बल के साथ एसटीएफ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। माओवादियों की इस करतूत से इलाके में दहशत है।