सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
01-May-2025 01:31 PM
By FIRST BIHAR
Sanjeev Mukhiya: नीट परीक्षा समेत बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बेउर जेल में बंद है। पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। ईओयू की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आर्थिक अपराध इकाई के बाद अब सीबीआई संजीव मुखिया से पूछताच करेगी। सीबीआई ने कोर्ट से संजीव मुखिया की सात दिन की रिमांड मांगी है।
दरअसल, देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पटना के दानापुर से अरेस्ट किया था। करीब एक साल से फरार तीन लाख का इनामी पुलिस और जांच एजेंसियों को लगातार चकमा दे रहा था और आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पिछले दिनों ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लिया था और उससे चार दिनों तक पूछताछ की थी।
आर्थिक अपराध इकाई की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया ने बताया है कि उसका लक्ष्य अपनी पत्नी को राजनीतिक गलियारें में ऊँचा मुकाम दिलवाना है। इसके लिए ही उसने पेपर लीक करवाने का रास्ता चुना। उसने बताया है कि बिहार और झारखंड से लेकर दूसरे राज्यो में उसकी बड़ी पहुंच है। पूरे सिस्टम को इसने ख़ुश कर रखा है। उसने बताया है कि कोई ऐसा सेक्टर नहीं जहां इसने अपनी धमक क़ायम नहीं की है।
रेलवे भर्ती बोर्ड में भी पकड़ होने का दावा संजीव मुखिया ने किया है। इसके साथ ही साथ उसने NTA तक को मैनेज करने का दावा आर्थिक अपराध इकाई, सीबीआई और झारखंड पुलिस के सामने किया है। संजीव मुखिया ने यह भी दावा किया है कि उसने कई अधिकारियों के बच्चों को मेडिकल में दाखिला कराया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि फरारी के दौरान कई थानों को मैनेज कर बिहार के कई जिले में रहा, लाभुकों के घर से लेकर पावर कॉरपोरेशन से जुड़े अधकारियों के घर तक में रहा।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को जेल से ही संजीव मुखिया की कोर्ट में पेशी हुई। सीबीआई की तरफ से संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की अर्जी कोर्ट में लगाई गई है। सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार 2 की अदालत में सुनवाई हुई जिसमें रिमांड के बिंदु पर भी बहस हुई। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई संजीव मुखिया से पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बता दें कि संजीव मुखिया पर बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के साथ ही साथ नीट परीक्षा का पेपर लीक कराने का भी आरोप है। इस मामले में पिछले 11 महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते 24 अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर में छापेमारी कर एक अपार्टमेंट से उसे अरेस्ट कर लिया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने तीन लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।