सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
01-May-2025 02:35 PM
By FIRST BIHAR
Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की रिमांड सीबीआई को मिल गई है। सीबीआई ने संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए कोर्ट में सात दिनों की रिमांड की अर्जी लगाई थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ चार दिनों की रिमांड मंजूर की है। रिमांड मिलने के बाद सीबीआई संजीव मुखिया से अगले चार दिनों तक पेपर लीक से जुड़े तीखे सवाल पूछेगी। सीबीआई की पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
दरअसल, नीट परीक्षा समेत बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बेउर जेल में बंद है। पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। ईओयू की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पिछले दिनों ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लिया था और उससे चार दिनों तक पूछताछ की थी। आर्थिक अपराध इकाई की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया ने बताया है कि उसका लक्ष्य अपनी पत्नी को राजनीतिक गलियारें में ऊँचा मुकाम दिलवाना है। इसके लिए ही उसने पेपर लीक करवाने का रास्ता चुना। ईओयू की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को जेल से ही संजीव मुखिया की कोर्ट में पेशी हुई। सीबीआई की तरफ से संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की अर्जी कोर्ट में लगाई थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी है।
बता दें कि संजीव मुखिया पर बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के साथ ही साथ नीट परीक्षा का पेपर लीक कराने का भी आरोप है। इस मामले में पिछले 11 महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते 24 अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर में छापेमारी कर एक अपार्टमेंट से उसे अरेस्ट कर लिया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने तीन लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।