पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Nov-2020 07:21 AM
By Ajay RaI
BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के जगमनपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपत्ति को गोली मार दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
घायल दंपत्ति की पहचान जगमनपुर के रहने वाले रामशंकर तिवारी और उनकी पत्नी कलावती देवी के रुप में की गई है. दोनों को इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. संपत्ति विवाद में गोली मारने की आशंता जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दंपत्ति गुरुवार की रात अपने घर में सो रहे थे , तभी हथियार बंद अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.