फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा
30-Jul-2022 11:37 AM
PURNEA : पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल इस तरह बढ़ गया है कि उन्होंने बाइक की डिक्की में रखे 49 हजार रूपये उड़ा लिए. हैरान करने वाली बात तो यह है कि सिर्फ 10 सकेंड में चोर ने डिक्की तोड़ी और पैसे निकल लिए. घटना CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गया, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे चोर गाड़ी के आसपास ताक-झांक कर रहा है और मास्टर की से डिक्की खोलकर पैसे निकालकर फरार हो गया।
घटना पूर्णिया के रौटा बाजार स्थित हाजी जहिर के पास कपड़ा दुकान के सामने की है. घटना शुक्रवार के शाम की बतायी जा रही है.पीड़ित का नाम अमुतन है जो अमौर थाना के खगरिया गांव का रहने वाला है. अमतुन ने कहा कि वह सुरहा चौक स्थित SBI गेरुआ ब्रांच से 49 हजार निकाला था. जिसको वह बाइक के डिक्की में रखकर दुकान से कोई सामान लेने गया. चोर मौके का फायदा उठाकर डिक्की को मास्टर की से खोल लिया और पैसा निकालकर चलते बना.
जानकारी के मुताबिक अमुतन बैंक से पैसे निकाल पैसों को डिक्की में रख दिया और पास के हाजी जहीर के दुकान से कपड़ा खरीदने गया. इसी बीच चोर पैसा निकालकर भाग गया. दामाद के साथ वापस आने पर डिक्की को खुला देखा और रुपया गायब था, लेकिन दुकान में लगे CCTV में अपराधी का कारनामा रिकार्ड हो गया था, जिससे चोर को पकड़ने में पुलिस को सुविधा होगी.