वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
28-Jul-2022 09:54 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार में अपराध किस हद तब बढ़ गया है इसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है। लेकिन समस्तीपुर जिले से जो तस्वीर सामने आई है वह राज्य में बढ़ रही अपराध की पोल खोलने के लिए काफी है। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने पहले एक युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसका ऐसा हाल किया, जिसे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
बदमाशों ने सड़क पर युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे सड़क पर घसीटते हुए अपने साथ ले गए। इस दौरान वह दर्द से चिल्ला रहा था, लेकिन किसी ने पहले उसकी मदद नहीं की। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। ये सारा वाक्या पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि असामाजिक तत्व के लोग युवक की पिटाई के बाद उसे बेरहमी से घसीटकर ले जा रहे हैं।
घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कदम घाट से गोला पट्टी तक की बताई गई है, जहां युवक को घसीटा गया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के विरोध करने के बाद सभी बदमाश पीड़ित को अधमरा छोड़कर भाग गए।स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान दलसिंहसराय के संस्कृत विद्यालय रोड वार्ड संख्या-2 के रहने वाले पप्पू शाह के बेटे रंजन कुमार के रूप में की गई है।