ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Crime News: छोटी सी बात पर पति-पत्नी के बीच हुआ खूब झगड़ा,...

Bihar Crime News: छोटी सी बात पर पति-पत्नी के बीच हुआ खूब झगड़ा, नाराज महिला ने उठा लिया बड़ा कदम

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर से झिरन कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति IPL देखने गया तो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

04-May-2025 03:15 PM

By First Bihar

Bihar Crime News:  बिहार के समस्तीपुर से झिरन कर देने वाला मामला  सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच जलावन लाने को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बावजूद पति ने लकड़ी लाकर नहीं दिया और पड़ोसी के घर IPL मैच देखने चला गया। मैच देखकर घर लौटा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई मिली। 


मृतक की पहचान मालपुर पूर्वी पट्टी के रहने वाले मोहम्मद रिजवान की 40 वर्षीय पत्नी इशरत खातून  के रूप में हुई है। मृतिका के 5 बच्चे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान मोहम्मद रिजवान के बेटे फैजान ने बताया कि 'मां ने चूल्हे के लिए लकड़ी लाने को कहा था। पापा बोले- अभी पैसे नहीं है, बाद में लाएंगे। पापा आईपीएल देखने के लिए पड़ोस में चले गए, लेकिन रात में पापा लौटे तो हमलोग कमरे में गए। मां दुपट्टे से फांसी लगा चुकी थी। पापा ने फंदा खोलने की कोशिश की, नहीं खुला तो कैंची से काटकर मां को नीचे उतारा।'


दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे इशरत कुछ दिनों से तनाव में थी। इस वजह से वह खौफनाक कदम उठा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।