ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से टूटी महिला, बच्चों को...

Bihar Crime News आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से टूटी महिला, बच्चों को लेकर उठाया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बिहार के मोकामा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां परिवार की आर्थिक तंगी और पागल पति से परेशान एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया है। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी, जिसमें महिला और उसकी बेटी डूब गई।

24-Aug-2025 09:31 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मोकामा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां परिवार की आर्थिक तंगी और पागल पति से परेशान एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया है। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी, जिसमें महिला और उसकी बेटी डूब गई, जबकि एक युवक ने महिला के बेटे को नदी से निकालकर जिंदा बचा लिया। मृतिका की पहचान कुंदन महतो की 40 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी के रुप हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे  मनीषा अपने दो बच्चों, मिस्टी कुमारी (7 वर्ष) और कार्तिक कुमार (4 वर्ष) के साथ घर से निकल गई। यह घटना मोकामा टाल क्षेत्र के चकसम्या ग्रामीण पुल पर हुई है। महिला सम्यागढ़ गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर बैठकर थोड़ी दूर चकसम्या पुल पर पहुंचकर बच्चों समेत महिला उतर गई और यह खौफनाक कदम उठा लिया। 


ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक झोला कपड़ा भी साथ लाई थी। पुल पर पहुंचकर मनीषा देवी ने झोला को रख दिया और बेटे कार्तिक को गोद में लेकर बाड़ी नदी में फेंक दिया। अपनी मां की इस क्रूरता को देख पुत्री मिस्टी ने विरोध किया। मनीषा देवी ने पुत्री को भी पकड़कर नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मौजुद एक युवक ने आनन फानन में नदी में छलांग लगा दिया और कार्तिक को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, घटनास्थल से एक झोला कपड़ा और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। घटना की खबर सुनकर मौके पर सम्यागढ़ पुलिस पहुंचकर कैम्प कर रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की टीम ने मिस्टी कुमारी की लाश बरामद कर ली है। महिला की तलाश की जा रही है। मनीषा देवी का पति कुंदन महतो पूरी तरह पागल बताया जाता है।


ग्रामिणों का कहना है कि मजदूर ससुर कमलेश महतो मनीषा देवी और उसके दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे थे। पागल पति और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मनीषा देवी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद मृतिका के घर कोहराम मच गया है। सम्या पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रही मनीषा देवी पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी। बीते शुक्रवार को भी दोनों बच्चों समेत मनीषा घर से निकलकर खुदकुशी करने जा रही थी। 


पड़ोसियों ने देखा तो पकड़कर घर पहुंचा दिया। छह माह पहले भी मनीषा फंदे से झूल गई थी। उस समय भी पड़ोसियों ने जान बचा ली थी। तीसरे प्रयास में मां और बेटी की जान चली गई। आर्थिक तंगी को लेकर स्वजनों से मनीषा का हमेशा झगड़ा होता रहता था। शनिवार को मनीषा बच्चों को नानी घर जाने का झूठा आश्वासन देकर घर से निकल गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।