BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
01-Nov-2022 07:57 AM
By MANTU BHAGAT
ARARIA: खबर अररिया की है, जहां नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और SSB में झड़प हो गई। SSB जवान ने जब गेंहू लोडेड ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने जवान को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद SSB जवान को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना नेपाल बॉर्डर के चंदा मोहन गांव की है। इस घटना के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव के नो मैंस लैंड एरिया में एसएसबी जवानों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें 1 जवान बुरी तरह घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए फोरबिसगंज अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अररिया जिले के फोरबिसगंज प्रखंड के चंदा मोहन गांव का है।
एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को घायल कर दिया। वे सुनील सेन 56 बटालियन के जवान हैं। वहीं, एमडी मेराज जो गेहूं का मालिक बताता है, उन्हें भी जवानों ने हिरासत में लिया है।