BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
23-Jul-2022 12:09 PM
GOPALGANJ: मामला गोपालगंज का है, जहां नौवीं की एक छात्रा की स्कूल प्रिंसिपल, एक शिक्षक और दो अन्य लोगों ने उसके साथ गंदा काम किया। इसको लेकर छात्रा थाने पहुंच गई ओर उसने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला विजयीपुर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि इन लोगों ने पहले छात्रा के साथ छेड़खानी की और बाद में छात्रा के भाई के साथ मारपीट और गालीगलौज की है। आवेदन मिलने के बाद विजयीपुर पुलिस जांच में जुट गई है।
दरअसल, लड़की जब भी स्कूल के लिए निकलती थी, उसके साथ छेड़खानी की जाती थी। पिछले दिनों भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मटीयरी गांव के राजा खां ने उसे रास्ते में रोककर उसका फ़ोन नंबर मांगने लगा। बड़ी मुश्किल से लड़की वहां से भाग निकली। हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िता ने जब प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की तो स्कूल के टीचर उसे ही डांटने लग गए। बाद में लड़की ने परिजनों को पूरी बात बताई। जब उसके भाई ने राजा खां और शहजाद से इसकी शिकायत की तो दोनों ने भाई की ही पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
दरअसल, ये पहला मामला नहीं है जब किसी लड़की के साथ स्कूल जाने के दौरान छेड़छाड़ की गई हो। इससे पहले भी राजधानी पटना में दो बहनों को स्कूल जाना बंद करना पड़ा था, क्योंकि उनके साथ लगातार छेड़छाड़ की जाती थी।